रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट: 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे
Laxman Singh Bisht
चम्पावत में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट: 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 19 जुलाई, 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20 जुलाई, 2026 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। जनपद अन्तर्गत वर्तमान में हो रही वर्षा को देखते हुये छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद चम्पावत अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये गए हैं।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के दृष्टिगत सोमवार को जनपद चम्पावत अन्तर्गत समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्र बन्द रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं कार्यालय स्टाफ पूर्ववत् अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए शिक्षकगण ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य पूर्ववत् जारी रखेंगे।अपर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षाधिकारी, चम्पावत एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, चम्पावत को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आगनवाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का शत्-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
विज्ञापन
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।