Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:गोविंदा की आधी में उड़ा विपक्ष लोहाघाट में खिला कमल भाजपा के गोविंद वर्मा बने पालिका अध्यक्ष 10 साल के बाद लहराया भाजपा का परचम 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 25, 2025
गोविंदा की आधी में उड़ा विपक्ष लोहाघाट में खिला कमल भाजपा के गोविंद वर्मा बने पालिका अध्यक्ष 10 साल के बाद लहराया भाजपा का परचम आखिर लोहाघाट में मुख्यमंत्री धामी के द्वारा छोड़ा गया तीर ठीक निशाने पर जाकर लगा भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने भारी मतों से एक तरफा जीत दर्ज कर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी को भाजपा की झोली में डाल दिया है भाजपा के गोविंद वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिबंध कांग्रेस के रंजीत अधिकारी को 1441 मतों के बड़े अंतर से हराया गोविंद वर्मा की जीत का ऐलान होते ही उनके समर्थक खुशी से झूम उठे उन्होंने मुख्यमंत्री धामी जिंदाबाद व गोविंद वर्मा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की आखिर 10 साल के बाद गोविंद वर्मा ने लोहाघाट पालिका अध्यक्ष की कुर्सी को भाजपा की झोली में डाल दिया और लगातार दूसरी बार लोहाघाट पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया गोविंद वर्मा को नगर के सभी सात वार्डो से भारी मत मिला वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा व पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने इस शानदार जीत के लिए लोहाघाट नगर की जनता को धन्यवाद दिया है वही विजेता प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने अपनी शानदार जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं वह नगर की जनता को दिया है उन्होंने कहा नगर के विकास के लिए जनता के सहयोग से सभी कार्य किए जाएंगे तथा जो वादे के हैं उन्हें हर हाल में निभाया जाएगा वही जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोविंद को रंग गुलाल से सरोवर कर दिया वहीं भाजपा के गोविंद वर्मा को 2300 मत ,दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के रंजीत अधिकारी को 859 ,तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय भूपाल सिंह मेहता को 496 ,तथा चौथे नंबर पर रहे राजेंद्र पुनेठा को 255 , पांचवे नंबर पर रहे विपिन पुनेठा को 47 वहीं अंतिम नंबर पर रहे नरेश कनोजिया को 30 मतों पर संतोष करना पड़ा एसडीएम लोहाघाट नितेश डांगर ने गोविंद वर्मा की जीत की घोषणा कर उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया उन्होंने बताया 92मत रद्द हुए तथा 8बोट नोटा को मिले

विज्ञापन

जरूरी खबरें