Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

: लोहाघाट:पंचम नवरात्र पर ढोल नगाड़ों के साथ गोरखा नगर से निकली मां दुर्गा की भव्य झांकी मां के जयकारों से गुजा लोहाघाट  

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 7, 2024
पंचम नवरात्र पर ढोल नगाड़ों के साथ गोरखा नगर से निकली मां दुर्गा की भव्य झांकी मां के जयकारों से गुजा लोहाघाट लोहाघाट के गोरखा नगर में चल रहे दस दिवसीय मां दुर्गा महोत्सव में आज पंचमी के अवसर पर सोमवार शाम को मां दुर्गा की आकर्षक झांकी निकाली गई झांकी का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, एसएचओ अशोक कुमार व राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी ने दीप प्रज्वलित कर किया दुर्गा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष राजू सार्की व कार्यकारी अध्यक्ष शेखर सिंह के दिशा निर्देश में निकली झांकी गोरखा नगर से मीना बाजार, शीतला माता मंदिर, स्टेशन बाजार खड़ी बाज़ार होते हुए वापस गोरखा नगर पहुंची झांकी में नन्ही बालिकाएं कलश के साथ चल रही थी तो वही सैकड़ो महिला व पुरुष मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे ढोल नगाड़े के साथ निकली मां की झांकी में छोलिया नर्तकों के दल के द्वारा शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता वही कार्यकारी अध्यक्ष शेखर सिंह ने बताया लोहाघाट का गोरखाली समाज प्रति वर्ष नवरात्र में दुर्गा पूजा को काफी धूमधाम से मनाता है महोत्सव में बच्चों की खेलकूद, सांस्कृतिक, शैक्षिक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है झांकी में भुवन बहादुर, रॉबिन, पवन बहादुर, संजय सार्की , विपिन गोरखा ,बॉबी गोरखा , अजय गोरखा, ललित सार्की सहित सैकड़ो महिला पुरुष शामिल रहे

जरूरी खबरें