Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : भाजपा नेता सुंदर बोहरा के प्रयास लाए रंग सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित क्षेत्र अमोडी में शुरू हुआ सुरक्षात्मक कार्य

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 22, 2025

कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी, सुंदर बोहरा व जिला प्रशासन का जताया आभार चंपावत जिले के पाल बिलौन क्षेत्र में आपदा प्रभावित स्थानों पर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सुरक्षात्मक कार्य शुरू हो गया है। जिसको लेकर बीते दिनों भाजपा के कद्दावर नेता सुंदर बोहरा ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पाल बिलौन क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। जिसमें उन्होंने आपदा से लगातार हो रहे भू कटाव और अमोडी डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न स्थानों में बन रहे खतरे को देखते हुए जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग उठाई थी। क्षेत्र की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जिला प्रशासन की ओर से तत्काल अमोडी डिग्री कॉलेज सहित आसपास के क्षेत्रों में जेसीबी मशीन लगाकर नदी के बहाव को दूसरी दिशा में मोड़ने का का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को पाल बिलौन क्षेत्र के अमोडी भलुवागाड़ी, भम्टा, बेलखेत सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार नदी के तेज बहाव से हो रहे नुकसान से खेत खलिहान एवं आवासीय मकान व अमोडी का डिग्री कॉलेज भी खतरे की जद में आ गया था। हमेशा क्षेत्र के बारे में सोचने वाले भाजपा नेता भाजपा नेता सुंदर बोहरा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जल्द से जल्द क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग उठाई थी। जिसके बाद सीएम के निर्देश में बाद जिला प्रशासन की जेसीबी मशीन लगाकर सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिया है। सुरक्षात्मक कार्य शुरू होने के बाद कॉलेज प्रशासन सहित क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा नेता सुंदर बोहरा सहित जिला प्रशासन का आभार जताया है। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र हित में कार्य करने वाले सुंदर बोहरा की ओर से सराहनीय पहल की गई। और उनकी मेहनत रंग लाई जिसके बाद समय रहते क्षेत्र में सुरक्षा कार्य शुरू हो गया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, प्राचार्य अजीत दीक्षित, पुष्पा नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट, गोविंद बल्लभ भट्ट, बालकृष्ण भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता पानदेव भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें