लोहाघाट: डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में आवारा गोवंश को रेस्क्यू कर गौसदन भेजा
Laxman Singh Bisht
Sep 26, 2023 06:29 pm
5 views
26 Sep 2023
डीएम चंपावत नवनीत पांडे के द्वारा जिले में आवारा घूम रहे गौवंसो का संज्ञान लेते हुए सक्षम अधिकारीयो को तत्काल आवारा गौवंसो का रेस्क्यू कर नजदीकी गौ सदन में भेजने के निर्देश दिए गए थे डीएम पांडे के निर्देश के बाद चंपावत जिले में घूम रहे आवारा गौवंसो को रेस्क्यू कर गौसदन भेजने की कार्रवाई शुरू हो गई है मंगलवार को डीएम के द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी लोहाघाट अशोक अधिकारी के नेतृत्व में
लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्र में घूम रहे आवारा गोवंश को रेस्क्यू टीम ने पकड़कर मण पसोली के गौसदन भेजा गया खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी ने बताया आज चलाएंगे अभियान में लोहाघाट के पाटन पाटनी ,जीआईसी खेल मैदान ,टीआरसी और जयंती भवन से 23 गौवंश को पकड़ कर गौसदन भेजा गया है तथा अभियान जारी है अधिकारी ने लोगों से अपने गौ वंश को आवारा न छोड़ने की अपील करी है उन्होंने कहा अगर कोई भी व्यक्ति गौवंश को आवारा छोड़ते हुए पकड़ा गया
उसके खिलाफ कार्रवाई करी जाएगी उन्होंने बताया लोहाघाट पालिका क्षेत्र से भी 18 गौवंश को गौसदन भेजा गया है अधिकारी ने बताया अभियान में नगर पालिका लोहाघाट के कर्मचारियों , पर्यावरण मित्रों ,पीआरडी जवानों व ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया गया मालूम हो कुछ संवेदनशील लोगों के द्वारा छोड़े गए गोवंश के द्वारा लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के अलावा कई लोगों को चोटिल भी कर दिया गया था तथा गौवंसो के सड़कों में घूमने और बैठने के कारण वाहन दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ चुका था इस मामले का डीएम चंपावत के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया और पहली बार जिले में एक बड़ा अभियान चलाते हुए
आवारा गौबंसो को छत देने के साथ-साथ लोगों की समस्या का भी समाधान हुआ जिसके लिए क्षेत्र वासियों के द्वारा डीएम पांडे को धन्यवाद दिया गया
विज्ञापन
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।