Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : डीएम के निर्देश पर खुली बल्सो जमरेड़ी सड़क अब सत प्रतिशत मतदान करेंगे ग्रामीण/ जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 26, 2025

डीएम के निर्देश पर खुली बल्सो जमरेड़ी सड़क अब सत प्रतिशत मतदान करेंगे ग्रामीण जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद।शनिवार को चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के जमरेड़ी व जमाड़ के ग्रामीणों ने बल्सो जमरेड़ी सड़क न खुलने पर 28 जुलाई को होने जा रहे पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था। ग्रामीणों ने कहा वह लोग 6 किलोमीटर पैदल चलकर बल्सो का पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंच सकते हैं । गांव में कई बीमार व बुजुर्ग व्यक्ति भी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क खोलने की मांग की थी। मामले में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने तत्काल ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग लोहाघाट को तुरंत सड़क खोलने के निर्देश जारी किए ।जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल लोक निर्माण विभाग के द्वारा जेसीबी मशीन भेज सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है ।मामले में ग्रामीणों ने उनकी सुध लेने के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा उनकी लंबे समय से चल रही सड़क समस्या का जिलाधिकारी ने एक दिन में समाधान किया है ।अब वह 28 जुलाई को अपने पोलिंग बूथ में जाकर सत प्रतिशत मतदान करेंगे। मामले का समाधान होने पर प्रशासन व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

जरूरी खबरें