Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

सूचना

: सीएम धामी की पहल पर जोशीमठ और नैनीताल की कोश्याकुटोली तहसील का बदला नाम जोशीमठ कहलाएगा ज्योर्तिमठ ,कोश्याकुटोली कहलाएगी श्री कैंची धाम तहसील

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 13, 2024
सीएम धामी की पहल पर जोशीमठ और नैनीताल की कोश्याकुटोली तहसील का बदला नाम जोशीमठ कहलाएगा ज्योर्तिमठ ,कोश्याकुटोली कहलाएगी श्री कैंची धाम तहसील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर केंद्र सरकार ने चमोली जिले के जोशीमठ और नैनीताल की कोश्याकुटोली के नाम को बदले जाने की स्वीकृति दे दी है। अब चमोली जिले का जोशीमठ ज्योतिर्मठ के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही नैनीताल की कोश्याकुटोली को अब परगना श्री कैंची धाम तहसील के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत दोनो स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों तहसीलों के नाम परिवर्तन होने पर राज्यवासियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं और समय-समय पर इसकी मांग करने वालों को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ज्योर्तिमठ एक ऐतिहासिक स्थल है जिसका एक बड़ा इतिहास है और श्रद्धालुओं में आस्था है लिहाजा यह दोनों ही नाम परिवर्तन एक बड़ा संदेश है।

जरूरी खबरें