Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

: बाराकोट: उद्यान विभाग बाराकोट की पहल पर महिला समूहो ने किया मशरूम उत्पादन रोजगार से जुड़ी कई महिलाएं

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 28, 2024
उद्यान विभाग बाराकोट की पहल पर महिला समूहो ने किया मशरूम उत्पादन रोजगार से जुड़ी कई महिलाएं चंपावत जिले के बाराकोट विकास खण्ड के पम्दा ग्राम पंचायत में उद्यान विभाग द्वारा समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन हेतु प्रेरित कर गांव की महिला समूह की महिलाओं से मशरूम उत्पादन का कार्य करवाया जा रहा है जिसमें समय-समय पर उद्यान विभाग द्वारा मशरूम उत्पादन की विधि तकनीक व मास्टर ट्रेनर के साथ महिला समूह को मशरूम बीज उपलब्ध कराई जा रही है पम्दा के नगनोनी तोक की महिला समूह की प्रमुख सुनीता देवी के द्वारा समूह की महिलाओं का काफी उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिस कारण आज महिलाओ के आत्मनिर्भर होने से महिलाओं में एक नई क्रांति आई है सुनीता देवी ने कहा आज गांव की महिलाएं मशरूम उत्पादन कर अच्छी आय अर्जित कर रही है बाराकोट के उद्यान प्रभारी सुनील नाथ द्वारा समय-समय पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा उत्पादन विधि व रखरखाव की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है मास्टर ट्रेनर में पुष्कर सिंह चौधरी का अमूल्य योगदान रहा पम्दा ग्राम पंचायत में अभी तक तीन महिला समूह मशरूम उत्पादन का कार्य कर रहे हैं उत्पादन की गुणवत्ता को देखते हुए महिलाओं को नजदीक बाजार भी उपलब्ध हो चुका है जिससे वह अपनी आजीविका का उपार्जन कर रही हैं उद्यान विभाग द्वारा समय-समय पर देखरेख भी की जा रही है जिसमें प्रकाश नाथ, लक्ष्मण नाथ ,प्रभारी उद्यान सुनील नाथ व विजयनाथ, मदन मोहन पंत समूह की महिलाओं का उत्साह वर्धन कर रहे हैं वही समस्त महिलाओं के द्वारा उद्यान विभाग प्रभारी को उद्यान विभाग को धन्यवाद दिया गया

जरूरी खबरें