Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री धामी ने जनता को दी लोहाघाट कानपुर /चंडीगढ़ बस सेवा की सौगात

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 22, 2024
निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री धामी ने जनता को दी लोहाघाट कानपुर /चंडीगढ़ बस सेवा की सौगात चंपावत जिले की जनता के लिए खुशखबरी है जहां लोहाघाट नगर पालिका के निवृत्तमान पालिका अध्यक्ष गोविन्द बर्मा द्वारा लोहाघाट से कानपुर तथा लोहाघाट से चंडीगढ़ उत्तराखण्ड परिवहन निगम की लोहाघाट डिपो से जनता की मांग पर सीधे बस सेवा चलाने की मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की गई थी जिसमे मुख्यमंत्री धामी के द्वारा परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों को तत्काल बस सेवाओं को चलाने के लिए आदेश दिए गए मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने लोहाघाट डिपो के सहायक महाप्रबंधक (संचालन) धीरज वर्मा को तत्काल आदेशित करते हुए इन दोनों मार्गों की सर्वे कर तत्काल मार्गो पर बसों का संचालन किया जाय। जल्द ही लोहाघाट और चंपावत की जनता को दोनों मार्गों में सीधे बस सुविधा का लाभ मिलने जा रहा है जिसके लिए लोहाघाट डिपो ने तैयारी कर ली है वही निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व रोडवेज प्रबंधन को धन्यवाद दिया

जरूरी खबरें