Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

सूचना

: मुख्यमंत्री के आश्वासन पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का 3 अगस्त का सीएम आवास कूच स्थगित 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 31, 2024
मुख्यमंत्री के आश्वासन पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का 3 अगस्त का सीएम आवास कूच स्थगित बुधवार को ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया आज उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के द्वारा पुष्कर सिंह धामी के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री , पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज,सचिव पंचायती राज की उपस्थिति में उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के साथ संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री से 2 वर्ष कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर वार्ता सकारात्मक रही और मुख्यमंत्री ने सतपाल महाराज को अपनी सहमति जताते हुए लिखित रूप में एक माह के भीतर उपरोक्त प्रकरण पर पूरी परीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए है। जिस कारण आगामी 3 तारीख को होने वाले उपरोक्त मुख्यमंत्री आवास कूच को स्थगित किया जाता है। आगे की जानकारी कल 11:00 बजे पंचायती राज निदेशालय में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन स्थल पर उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दी जाएगी। कार्यक्रम में उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत के कार्यक्रम संयोजक जगत मर्तोलिया, ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, जिला पंचायत संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सोना सजवान , ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दर्शन दानू , जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट , ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र नगर राजेंद्र भंडारी , ब्लॉक प्रमुख कालसी मठोर सिंह , जिला पंचायत सदस्य टिहरी रघुवीर सजवान , जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान , जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र , ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा रुचि कैंत्युरा , प्रदेश उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन मीनू छेत्री , ब्लॉक अध्यक्ष रायपुर नरेंद्र मेलवान , प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद बिलजवान, मुकेश कलखुड़िया, निर्मला राठौर आदि लोग उपस्थित थे।

जरूरी खबरें