Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: लोहाघाट:बीडीओ के आश्वासन पर महिला लोह शिल्पियों ने ग्रोथ सेंटर लोहाघाट के खोले ताले

Laxman Singh Bisht

Tue, May 21, 2024
बीडीओ के आश्वासन पर महिला लोह शिल्पियों ने ग्रोथ सेंटर लोहाघाट के खोले ताले लोहाघाट में अनुसूचित जाति की महिला लोह शिल्पियों के लिए बनाए गए ग्रोथ सेंटर में रेस्टोरेंट निर्माण की सुगबुगाहट के चलते महिला समूह की लोह शिल्पियों ने विरोध जताते हुए ग्रोथ सेंटर को सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था तथा आंदोलन की चेतावनी दी थी मंगलवार को बीडिओ लोहाघाट अशोक अधिकारी व महिला लोह शिल्पियों के बीच मामले को लेकर ब्लॉक कार्यालय लोहाघाट में हुई वार्ता में वीडिओ लोहाघाट अशोक अधिकारी ने लोह शिल्पियों को आश्वासन देते हुए कहा कि ग्रोथ सेंटर में किसी भी प्रकार के रेस्टोरेंट निर्माण का कोई भी आदेश उनके पास नहीं आया है यह सिर्फ अफवाह है बीडीओ अधिकारी ने बताया जल्द ही ग्रोथ सेंटर में बनी महिला समूह की कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी गठित कर फेडरेशन बनाया जाएगा जिसमें जिले की लोह शिल्प से जुड़ी अनुसूचित जाति की ग्रामीण महिलाओं को शामिल किया जाएगा वीडिओ के आश्वासन पर महिला लोह शिल्पियों के द्वारा ग्रोथ सेंटर के तालों को खोलकर कार्य शुरू कर दिया है वही ग्रोथ सेंटर के संचालक अमित कुमार व महिला लोह शिल्पीयो ने बताया ग्रोथ सेंटर में सिर्फ लोह शिल्प से संबंधित महिलाओं व पुरुष लोह शिल्पियों को ही समूह में रखा जाएगा उन्होंने कहा बीडीओ के आश्वासन पर मामले में समझौता हो गया है जल्द नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी मालूम हो इस मामले में प्रशासन व महिला लोह शिल्पी गलतफहमी के चलते आमने-सामने आ गए थे इस मौके पर नारायणी देवी , गीता देवी, सुनीता देवी ,बेनी देवी, संजय प्रसाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर ,क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन कुमार, बची देवी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें