27 जून को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देहरादून में गरजैंगी भोजनमाताएं
Laxman Singh Bisht
Jun 24, 2023 08:52 pm
22 views
24 Jun 2023
प्रदेश की भोजन माताएं न्यूनतम वेतन ,स्थायीकरण व प्रस्तावित ₹5000 मानदेय तत्काल लागू करने आदि मांगों को लेकर 27 जून को देहरादून में विशाल प्रदर्शन करेंगी प्रदर्शन मे प्रदेशभर की भोजन माताएं हिस्सा लेंगी भोजन माताओं ने कहा उत्तराखंड में मिड डे मील योजना के तहत 25000 भोजन माताएं कार्य कर रही हैं जिनसे विद्यालय में खाना बनाने के अतिरिक्त विद्यालय खोलना, विद्यालय की साफ सफाई करना, विद्यालय की घंटी बजाना ,क्यारियों की देखभाल आदि का कार्य करवाया जा रहा है जिसके बदले उन्हें मात्र ₹3000 मानदेय दिया जाता है
इसके अलावा सरकार मिड डे मील योजना को एक एनजीओ अक्षय पात्र फाउंडेशन को दे रही है जिस कारण भोजन माताओं को अपनी नौकरी खतरे में पड़ती दिख रही है भोजन माताओं ने कहा पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भोजन माताओं के मानदेय को ₹5000 महीना के जाने की घोषणा करी थी तथा शिक्षा सचिव ने इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा था लेकिन सरकार के द्वारा अभी तक इस में कोई निर्णय नहीं लिया गया भोजन माताओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा उन्हें न्यूनतम वेतन के साथ ,स्थाई किया जाए
इसके अलावा भोजन माताओं ने विद्यालय में रसोई गैस देने तथा वेतन, बोनस ,पीएफ, ईएसआई ,पेंशन प्रसूति अवकाश देने की मांग करी है इन्हीं मांगों को लेकर 27 जून को प्रदेश भर की भोजन माताए देहरादून में विशाल प्रदर्शन करने जा रही हैं यह जानकारी भोजन माताओं ने प्रेस वार्ता कर दी है
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।