Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:एसडीएम बनने पर रामलीला कमेटी ने पीसीएस वैभव कांडपाल को किया सम्मानित युवाओं के लिए बताया प्रेरणा स्रोत /पीसीएस परीक्षा में उत्तराखंड में हासिल किया था दूसरा स्थान

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 23, 2024
पीसीएस परीक्षा में उत्तराखंड में हासिल किया था दूसरा स्थान लोहाघाट क्षेत्र में रहने वाले वैभव कांडपाल के एसडीएम बनने पर बुधवार को रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के दिशा निर्देश पर कमेटी द्वारा रामलीला मंच में सम्मान समारोह आयोजित कर पीसीएस वैभव कांडपाल व उनकी माता शिक्षिका लीला कांडपाल व पिता राजेंद्र प्रसाद कांडपाल को शाल उड़ाकर सम्मानित किया सम्मान समारोह में कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता व अन्य वक्ताओं ने कहा लोहाघाट क्षेत्र में रहने वाले वैभव ने अपनी कड़ी मेहनत से पीसीएस परीक्षा पास कर उत्तराखंड में दूसरा स्थान हासिल किया यह एक बड़ी उपलब्धि है तथा पूरे लोहाघाट क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है उन्होंने वैभव को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया वही पीसीएस वैभव ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा ड्यूटी के दौरान उनकी पहली वरीयता अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना होगा वह हमेशा गरीब तबके को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे साथ ही उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठिन मेहनत व योजना बद्ध तरीके से आगे बढ़ने की अपील की उन्होंने कहा परिश्रम ही सफलता की कुंजी है   वही उनके पिता राजेंद्र प्रसाद कांडपाल ने कहा हर मां-बाप अपने बच्चों के आगे बढ़ने के लिए सपना देखते हैं आज उनके बेटे ने उनका सपना पूरा किया है उन्होंने कहा वह चाहते हैं हर बच्चा कठिन मेहनत कर अपने मां-बाप की मेहनत व सपनों को साकार करें उन्होंने रामलीला कमेटी को धन्यवाद दिया वही कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया वैभव बचपन में रामलीला में भरत का किरदार निभाते थे आज वे एक पीसीएस अधिकारी बन गए हैं उनकी इस उपलब्धि पर पूरी रामलीला कमेटी लोहाघाट और मंच अपने को गौरवनित महसूस कर रहा है मेहता ने कहा उन सब की यही कामना है वैभव खूब आगे बढ़े और ऊंचे से ऊंचे मुकाम को हासिल करें मालूम हो वैभव की प्रारंभिक शिक्षा लोहाघाट से हुई है उनकी माता श्रीमती लीला कांडपाल जीजीआईसी लोहाघाट में शिक्षिका के पद पर तैनात है तथा पिता गैस सर्विस लोहाघाट से सेवानिवृत हो चुके हैं वहीं वैभव का सपना यूपीएससी परीक्षा को पास करना है सम्मान समारोह में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,कैलाश बगोली, महासचिव मुकेश शाह , भूपाल सिंह मेहता, किरन पुनेठा ,भावना कलोनी ,जीवन कलोनी ,शिक्षक नरेश राय, प्रकाश राय, लोकेश पांडे ,पिंकी फर्त्याल ,जीवन गहतोड़ी ,ईश्वरी लाल शाह ,सरोज पुनेठा, कविता बोहरा आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें