Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : एनएसयूआई की शानदार जीत ने धामी सरकार पर युवाओं का अविश्वास साबित किया – आनंद सिंह माहरा

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 27, 2025

.एनएसयूआई की शानदार जीत ने धामी सरकार पर युवाओं का अविश्वास साबित किया – आनंद सिंह माहराप्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी आनंद सिंह माहरा ने कहा प्रदेशभर में एनएसयूआई ने छात्र चुनावों में ऐतिहासिक और शानदार जीत दर्ज की है। कहा यह जीत सिर्फ़ छात्र राजनीति की नहीं बल्कि प्रदेश के युवाओं का सीधा संदेश है कि डबल इंजन की धामी सरकार पर अब उनका विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है।आज के परिणाम यह दर्शाते हैं कि भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोज़गारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के अंधकार में धकेला है। छात्रों ने अपने मत से यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उनकी उम्मीदें और भरोसा कांग्रेस पार्टी के साथ है।एनएसयूआई की इस जीत ने 2027 के सत्ता परिवर्तन की नींव मज़बूत कर दी है। माहरा ने कहा युवाओं ने साफ संदेश दिया है कि अब वे धामी सरकार के खोखले वादों और छलावे को बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही।

जरूरी खबरें