रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने फूका शिक्षा मंत्री रावत का पुतला
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने फूका शिक्षा मंत्री रावत का पुतला
एबीवीपी पर लगाए राजनीति करने के आरोप।
महाविद्यालय की गरमाई राजनीति।
लोहाघाट। महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज मंगलवार को एनएसयूआई छात्र संगठन ने लोहाघाट महाविद्यालय में प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला फूका ।एनएसयूआई छात्र नेताओं ने कहा जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय में आज दूर-दूर क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओं को बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है ।छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है ।छात्र नेताओं ने कहा महाविद्यालय प्रशासन व विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द महाविद्यालय में बीए में 500 सीटे बढ़ाएं , एमए व एमएससी में 120 अतिरिक्त सीटों की वृद्धि हो, विभिन्न संकायों में खाली पड़े पदों में शिक्षकों की जल्द तैनाती की जाए , नवनिर्मित महिला छात्रावास का इसी सत्र से संचालन हो तथा महाविद्यालय को जल्द कैंपस का दर्जा दिया जाए ।
कहा अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो एनएसयूआई आंदोलन को तेज करेगी वहीं एनएसयूआई छात्र नेताओं ने एबीवीपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया कहा कई वर्षों से महाविद्यालय में एबीवीपी का छात्र संगठन है और महाविद्यालय की समस्याएं जस की तस बनी हुई है कहा एबीवीपी सिर्फ चुनावी राजनीति करती है काम नहीं। इनके आंदोलन की वजह से महाविद्यालय में कई काम रूके हुए हैं। कहा एनएसयूआई राजनीति नहीं छात्र हितों के लिए काम करती है।मालूम हो महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एबीवीपी भी धरने में बैठी है ।इस दौरान सुरक्षा को लेकर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर वर्तमान में माहौल गरमाया हुआ है।
पुतला दहन में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल, लोकेश पांडे, रजत वर्मा, जीवन बिष्ट ,हिमांशु राय ,अजय सिंह बिष्ट ,आयुष गोस्वामी, राकेश सिंह महर, प्रियांशु देव ,अजय गिरी ,रचित गोस्वामी ,रविचंद, नरेश चंद ,राहुल कुमार ,हिमांशु कुमार करनबिष्ट ,मयंक जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।
अभियंता दिवस: राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका।
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।