रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम
अतिक्रमण किसी कीमत पर नहीं होंगे बर्दाश्त:डीएम

डीएम चंपावत मनीष कुमार ने लोहाघाट नगर की नुज़ूल भूमि में हो रहे नवनिर्माण तथा अतिक्रमण पर सख़्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने कहा लोहाघाट नगर की नजूल भूमि में नए भवन निर्माण कार्यों को नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा अगर जानकारी में नवनिर्माण की सूचना आती है तो उन निर्माण कार्यों को तत्काल ध्वस्त किया जाएगा। तथा अवैध अतिक्रमण पर भी प्रशासन के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। नए तथा पुराने अतिक्रमण को भी प्रशासन के द्वारा ध्वस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा लोहाघाट नगर में नजूल भूमि में नवनिर्माण पर रोक लगाई गई है। डीएम चंपावत मनीष कुमार ने स्पष्ट किया है नवनिर्माण व अतिक्रमण पर प्रशासन सख़्त से सख्त कार्रवाई संबंधित के खिलाफ करेगा। जिन पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। मालूम हो पूर्व में एसडीएम लोहाघाट के द्वारा लोहाघाट नगर की नजूल भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई गई है ।
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।