Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : 13 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 21, 2025

13 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील कीराज्य के माननीय उच्च न्यायालय, सभी जनपद एवं अधीनस्थ न्यायालयों, राज्य एवं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों तथा पारिवारिक न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।प्रभारी अधिकारी, जिलाधिकारी कार्यालय ने जानकारी दी कि 13 सितंबर 2025 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक जनपद चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विशेष रूप से निम्न प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा

मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद

भरण-पोषण संबंधी वाद

बैंक वसूली एवं एन.आई. एक्ट धारा-138 से संबंधित मामले

पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद

श्रम संबंधी वाद

भूमि अर्जन से संबंधित प्रकरण

दीवानी वाद, राजस्व एवं अन्य सहायक मामले

वेतन, भत्ते एवं सेवानिवृत्ति से जुड़े मामले

विद्युत एवं जलकर बिल संबंधी विवाद

उपभोक्ता मामले

मोटर वाहन अधिनियम के तहत सामान्य यातायात चालान

तथा अन्य ऐसे सभी मामले, जिनका निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर संभव हो।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपने लंबित मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से कर न्याय, समय एवं धन की बचत सुनिश्चित करें।

जरूरी खबरें