Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

लोहाघाट:कोलीढेक झील बनेगी वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र: 16 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

सूचना

: चंपावत :लोकसभा चुनाव प्रशिक्षण के दौरान नसेडी कर्मचारी ने काटा हंगामा मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कोतवाली में दी तहरीर

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 9, 2024
लोकसभा चुनाव प्रशिक्षण के दौरान नसेडी कर्मचारी ने काटा हंगामा मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कोतवाली में दी तहरीर चंपावत। लोकसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी और मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान एक कर्मी ने 9 अप्रैल को चंपावत जीआईसी में खूब हुड़दंग काटा। मेडिकल के लिए ले जाने से पूर्व ही नशेड़ी कर्मी भाग गया। मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट का कहना है कि शराब पीकर प्रशिक्षण में व्यवधान करने वाले जीआईसी धूनाघाट के वरिष्ठ सहायक जीवननाथ महंत की करतूत के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। अलबत्ता अभी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। चंपावत जीजीआईसी के सभागार में चौथे दिन मंगलवार को पीठासीन अधिकारी और मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान एक कर्मी ने बवाल काट दिया। सीईओ ने बताया कि आरोपी कर्मी प्रशिक्षण के दौरान कई बार बीच में आने के अलावा कुर्सी से बिना किसी कारण के उठना, शोर करना, बाहर करने पर दरवाजा पीटने सहित कई तरह की उटपटांग हरकत कर रहा था। इस करतूत से प्रशिक्षण में भी व्यवधान पहुंचा। चंपावत कोतवाली में तहरीर दी गई है। वहीं कोतवाल योगेश उपाध्याय का कहना है कि तहरीर के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व पौड़ी में भी एक नशेड़ी शिक्षक ने पीठासीन प्रशिक्षण के दौरान खूब बवाल काटा। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पौड़ी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जरूरी खबरें