Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

नैनीताल पुलिस का का बड़ा एक्शन रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।एक नाबालिग सहित 52 गिरफ्तार।

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:रानीबाग ज्योलीकोट सड़क हुई खराब, डीएम के ठेकेदार और अधिकारियों पर मुकदमे के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 17, 2025

.रानीबाग ज्योलीकोट सड़क हुई खराब, डीएम के ठेकेदार और अधिकारियों पर मुकदमे के निर्देश जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने मंगलवार को नैनीताल हल्द्वानी हाइवे के रानीबाग से ज्योलिकोट के मध्य खराब होने को लेकर एनएच के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने रानीबाग से ज्योलिकोट तक ख़राब हुए एनएच को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, साथ ही उन्होंने एनएच के अधिशासी अभियंता को कार्य की स्वयं निगरानी करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि उक्त सड़क का डामरीकरण 2021 में हुआ था, तथा अभी सड़क को मरम्मत करने और देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार की ही है, जिसके लिए ठेकेदार को नोटिस दिया गया है।जिलाधिकारी ने इस पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि तीन साल की अवधि में सड़क का पूर्णतया खराब होना ये प्रदर्शित करता है कि डामरीकरण के समय जो अधिकारी गुणवत्ता मॉनिटरिंग के लिए उत्तरदाई थे उनके द्वारा अपनी ड्यूटी नहीं की गई,अभी भी विभाग नोटिस के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है।उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह में सड़क का पुनः नवीनीकरण कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिए और खराब गुणवत्ता के लिए सरकारी धन की बर्बादी करने के आरोप में विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने के लिए आदेशित किया।अधिशासी अभियंता इस सड़क के समय अवधि से पहले खराब होने की जांच करते हुए जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करवाएंगे और एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देंगे ।

जरूरी खबरें