Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : नैनीताल:जिला पंचायत चुनाव मामले में सरकारी वकील ने दिया इस्तीफा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 18, 2025

जिला पंचायत चुनाव मामले में सरकारी वकील ने दिया इस्तीफा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

हाईकोर्ट के एसएसपी नैनीताल को 24 घंटे के भीतर अपहरण कांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देशनैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मे नए-नए मामले सामने आते जा रहे हैं ।अब मामले में जिला पंचायत के सरकारी वकील वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 14 अगस्त 2025 को हुए जिला पंचायत चुनाव में सदस्य अपहरण कांड से आहत होकर वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र सिंह बिष्ट ने अपने इस्तीफे में पुलिस की नाकामी को खुलकर निशाना बनाया है ।अधिवक्ता रविंद्र बिष्ट पुलिस की चुप्पी पर भड़के हुए हैं ।उन्होंने अपने इस्तीफे में साफ लिखा है पोलिंग स्थल के पास अपराधियों ने पांच निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही ।अधिवक्ता बिष्ट ने कहा पुलिस के सामने घटना होती रही मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की ।अधिवक्ता बिष्ट के इस बयान से जिला प्रशासन और पुलिस महकमें मे हड़कंप मच गया है। पिछले 20 साल से अधिवक्ता रविंद्र बिष्ट जिला पंचायत के लिए हाईकोर्ट में पेरवी कर रहे हैं ।इस मामले में अपनी असमर्थता जताते हुए उन्होंने डीएम नैनीतालऔर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है ।अधिवक्ता बिष्ट के इस सनसनीखेज कदम ने जिला पंचायत चुनाव नैनीताल की सियासत को और भी ज्यादा गर्मा दिया है।मामले में हाईकोर्ट काफी सख्त हो चुकी है हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा क्या आपको दिखाई नहीं देता आपकी पुलिस क्या कर रही थी। क्या आप अपराधियों को बुके देना चाहते हैं ।साथ ही कोर्ट ने एसएसपी नैनीताल को 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं । आप देखना है नैनीताल पुलिस हाईकोर्ट के सख़्त निर्देश का पालन कैसे करती है ?और इस अपहरण कांड का सच जनता के सामने कब आएगा। क्या पुलिस समय पर आरोपियों को पकड़ पाएगी या मामले में विवाद और भी ज्यादा गहराएगा ?अब यह तो वक्त ही बताएगा की पुलिस अब क्या गुल खिलाती है।

जरूरी खबरें