Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मुनस्यारी:15 अगस्त को अतिथि नहीं बनाए जाने पर चीन सीमा में गुस्सा चयन को बताया क्षेत्र की महिलाओं का अपमान

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 5, 2025

15 अगस्त को अतिथि नहीं बनाए जाने पर चीन सीमा में गुस्सा

चयन को बताया क्षेत्र की महिलाओं का अपमान ।

सीएम, सीएस, डीएम को भेजा नाराजगी भरा पत्र

सूचि नहीं बदली तो 15 अगस्त को मौन उपवास का एलान मुनस्यारी( पिथौरागढ़)। मुनस्यारी बचाओं संघर्ष समिति ने चीन सीमा से लगे बाइब्रेंट विलेज की महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अतिथि नहीं बनाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर स्पष्ट किया कि अगर सूची संशोधित नहीं हुई तो 15 अगस्त के दिन सीमा से लगे गांव के लोग अपने घरों में बैठकर मौन उपवास करेंगे। समिति ने इस चयन को मुनस्यारी की महिलाओं का अपमान बताया।समिति के संयोजक तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने मंगलवार को ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, जिलाधिकारी तथा उप जिलाधिकारी को नाराजगी भरा पत्र प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार 15 अगस्त 2025 को दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में केवल एक विकासखंड की महिलाओं को ही अतिथि के रूप में बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि बाइब्रेंट विलेज मुनस्यारी की महिलाओं को भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अन्यायपूर्ण चयन जिस अधिकारी ने किया है उसकी जांच करते हुए उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि चयन सूची को संशोधित करते हुए विकासखंड मुनस्यारी के बाइब्रेंट विलेज की महिलाओं को अतिथि के रूप में अवसर दिया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर राज्य सरकार ने सूची संशोधित नहीं किया और क्षेत्र की महिलाओं का अपमान जारी रहा तो इस बार 15 अगस्त को चीन सीमा के बाइब्रेंट विलेज के नागरिक अपने घरों में मौन उपवास करेंगे। उन्होंने कहा कि विकासखंड मुनस्यारी की महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जरूरी खबरें