Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधूरा मेले में 7 अगस्त को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 5, 2025

देवीधूरा मेले में 7 अगस्त को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने जानकारी देते हुए बताया कि माँ बाराही धाम देवीधूरा मेले के दौरान, 07 अगस्त 2025, गुरुवार को मंदिर प्रांगण में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। शिविर में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र (UDID कार्ड) बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्थानीय जन सुविधा केंद्र (CSC) द्वारा समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के साथ-साथ आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, और स्थायी निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे।डॉ. खाती ने बताया कि शिविर में सभी संबंधित विभाग मौजूद रहेंगे और यथासंभव ग्रामीणों की समस्याओं का निदान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

जरूरी खबरें