Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

: लोहाघाट:तीन गांवो से ढोल नगाड़ों के साथ निकाला मां भगवती का डोला देवीधार महोत्सव का हुआ समापन हजारों लोग हुए शामिल

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 21, 2024
तीन गांवो से ढोल नगाड़ों के साथ निकाला मां भगवती का डोला देवीधार महोत्सव का हुआ समापन हजारों लोग हुए शामिल लोहाघाट के देवीधार में चल रहे पांच दिवसीय रजत जयंती देवी महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को कलीगांव ,डेसली व राय नगर चौड़ी से ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य देवी रथ यात्रा के साथ पांच दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ रविवार को लोहाघाट क्षेत्र के तीन गांवो से निकली मां भगवती की भव्य देवी रथ यात्रा देवीधार के मां भगवती मंदिर पहुंची जहां देवी रथो ने मां भगवती के मंदिर की परिक्रमा की सर्वप्रथम डेसली से मां भगवती का डोला देवीधार पहुंचा जिसमें मां भगवती के रूप में करन सिंह देवपा, नारायण सिंह व मां महाकाली के रूप में रतन सिंह विराजमान थे इसके बाद कलीगांव का डोला देवीधार मंदिर पहुंचा जिसमें मां भगवती के रूप में नारायण सिंह पुजारी सवार थे रथ के आगे मां भगवती के वीर चल रहे थे अंत में राय नगर चौड़ी का डोला देवीधार मंदिर पहुंचा डोले में मां भगवती के रूप में हरीश कापड़ी, गीता राय तथा मां महाकाली के रूप में गीता राय सवार थी हजारों भक्तों के द्वारा इस दौरान मां भगवती का आशीर्वाद लिया गया भक्तों के द्वारा मां भगवती के डोले को रस्सों के सहारे खींचकर ऊंचे-नीचे पथरीली व चढ़ाई भरे रास्तों से मां भगवती मंदिर देवीधार तक पहुंचाया गया रथ के पीछे महिलाएं मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थी भक्तों का जोश देखने लायक था मां भगवती के द्वारा अपने वीर बिलवा देव को दूध और चावल की गाल खिलाई गई देवीरथो के द्वारा मां भगवती के मंदिर की परिक्रमा करने के बाद 25 वे देवीधार महोत्सव का शानदार समापन हुआ इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल मेंले का आयोजन हुआ जिसमें दूर-दूर क्षेत्र से व्यापारी पहुंचे थे लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की तथा मेले का भरपूर आनंद लिया वहीं मेले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात् रहा वहीं देवीधर महोत्सव समिति अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने मेले को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी सहयोगियों, प्रशासन ,पुलिस व क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद दिया वही आइटीबीपी लोहाघाट के द्वारा मेला क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य सिविर लगाया गया था हजारों लोग देवी महोत्सव के साक्षी बने

जरूरी खबरें