Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: ऋषिकेश से लापता हुई मां व तीन नाबालिग बेटियों को पुलिस ने कोटा (राजस्थान) से सकुशल किया बरामद, बेटियों से मिलने के बाद पिता की हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Sat, May 27, 2023
  संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक मां और उसकी तीन नाबालिक बेटियों को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने राजस्थान के कोटा से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस मां और बेटियों को लेकर ऋषिकेश पहुंची तो पिता बेटियों से मिलने कोतवाली आया। बेटियों से मिलने के बाद पिता अचानक तबीयत खराब होने की वजह से बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे पुलिस सरकारी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  वही महिला सब इंस्पेक्टर हेमलता ने बताया कि विस्थापित कॉलोनी में रहने वाले राम ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि राम की पत्नी मानसिक रूप से बीमार है। वह घर से बरेली जाने के लिए निकली, लेकिन गलती से वह राजस्थान की ट्रेन में बैठ गई। जिससे राम की पत्नी और उसकी तीन बेटियां राजस्थान के कोटा पहुंच गई। किसी तरह पुलिस ने कोटा पहुंचकर राम की पत्नी और बेटियों को बरामद किया और उनको लेकर ऋषिकेश पहुंची। इस दौरान राम अपनी बेटियों और पत्नी से मिलने के लिए कोतवाली आया। पत्नी और बेटियों से मिलने के बाद अचानक राम की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे पुलिस सरकारी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद राम को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक राम टीबी और अन्य कई जानलेवा बीमारियों से पीड़ित था। सब इंस्पेक्टर हेमलता ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरूरी खबरें