Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

सूचना

: लोहाघाट:पोषण माह कार्यक्रम का विधायक अधिकारी ने किया शुभारंभ पोषण रैली को दिखाई हरी झंडी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो के कार्यों की सराहना

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 2, 2024
पोषण माह कार्यक्रम का विधायक अधिकारी ने किया शुभारंभ पोषण रैली को दिखाई हरी झंडी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो के कार्यों की सराहना बाल विकास विभाग के द्वारा सोमवार से पोषण माह कार्यक्रम मनाया जा रहा है चम्पावत जिले के लोहाघाट में विभाग के द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद के दिशा निर्देश में आयोजित पोषण माह कार्यक्रम का आज लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शुभारंभ किया विधायक अधिकारी ने कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कहा नोनिहालो, गर्भवती महिलाओं व आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार का बड़ा महत्व है उन्होंने स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए भोजन में मोटा अनाज मड़वा ,, ज्वार आदि को शामिल करने तथा बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखने की अपील की तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो से गांव में लोगो को भोजन में मोटा अनाज शामिल करने का प्रचार प्रसार करने को कहा विधायक अधिकारी ने कहा पूर्व हमारे बुजुर्ग मोटा अनाज खाते थे और स्वस्थ रहते थे लेकिन आज की युवा पीढ़ी फास्ट फूड की ओर आकर्षित है वही विधायक अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो के कार्य की सराहना करते हुए कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में काफी कम मानदेय में सराहनीय सेवा करती हैं उन्होंने कहा वह सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का मानदेय बढ़ाने की मांग करेंगे विधायक अधिकारी ने सभी लोगों से स्वस्थ रहने के लिए भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने तथा पौष्टिक आहार लेने की अपील की इस दौरान विधायक ने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वही जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्वस्थ रखने बालिका जन्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है उन्होंने कहा पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को संतुलित व पौष्टिक आहार, टीकाकरण व स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगे इस दौरान विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा,डॉक्टर मंजूलता यादव ,कमला मरतोलिया ,दीपा पांडे ,कविता बिष्ट ,कमल मेहरा ,पुष्पा पाटनी ,अनिता जोशी ,हेमा जोशी सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही

जरूरी खबरें