Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

सूचना

: लोहाघाट विधानसभा की बदहाल सड़कों पर विधायक ने जताई चिंता कहा जल्द शुरू होगा डामरीकरण करण/शासन तक पहुंचाई समस्या

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 17, 2025
विधानसभा की बदहाल सड़कों पर विधायक ने जताई चिंता कहा जल्द शुरू होगा डामरीकरण करण लोहाघाट विधानसभा की कई ग्रामीण सड़कें बदहाल हालत में पहुंच चुकी है जिनमे यात्रा करना काफी जोखिम भरा हो रहा है अपने विधानसभा के दौरे के दौरान क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गहरी चिंता जताते हुए मामले को शासन तक पहुचाया तथा सड़कों में डामरीकरण की मांग को प्रमुखता से रखा लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बताया जल्द शासन से विधानसभा क्षेत्र की 8 सड़कों में डामरीकरण की स्वीकृति मिलने जा रही है संभवतः मार्च माह से विधानसभा की बाराकोट से बेडा बेडवाल ( 10 कि0मी0), वर्धाखान बिसराड़ी( 3 किमी), अश्वखाल झलान देव (4किमी), रीठाखाल मनटांडे (6किमी), लोहाघाट शंखपाल (4किमी), चामी लीदू खेती काकड़ी (1.5किमी), चोमेल सुतेड़ा बल्सो (2.5किमी) तथा खालगढ़ कोट बसान (3 किमी) सड़क में डामरीकरण कार्य किया जाएगा विधायक अधिकारी ने कहा अन्य सड़कों मे भी डामरीकरण के लिए प्रयास जारी है जिनमे जल्द स्वीकृति मिल जाएगी विधायक ने कहा विधानसभा की अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से शासन तक पहुंचाया जाएगा तथा उनका समाधान किया जाएगा

जरूरी खबरें