Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की चम्पावत को सड़क परियोजना की सौगात, धूनाघाट–रीठा साहिब मार्ग डामरीकरण हेतु 161.40 लाख स्वीकृत

देहरादून :राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी। जगह-जगह जोरदार स्वागत।

दून:राजपुर में हुई फायरिंग व रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय के नए भवन संचालन में बिजली के 11 पोल बने रोड़ा।धनराशि न मिलने से लटका हुआ है काम

: चंपावत जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने किया चंपावत का दौरा अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 27, 2023
चंपावत जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने किया चंपावत का दौरा एन एच का किया निरीक्षण चंपावत जनपद के दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत चंपावत सर्किट हाउस पहुंची प्रदेश की खेल एवं नागरिक मंत्री एवं चंपावत जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने भूस्खलन की चपेट में आए तीन परिवारों से मुलाकात कर उन्हें विस्थापन हेतु तीन तीन लाख रुपए की सहयोग राशि के चेक वितरण किए इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने चंपावत जनपद के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद मैं आपदा से संबंधित समस्याओं को सुना एवं उनके उपायों पर चर्चा की  मंत्री रेखा आर्य ने जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 9 का स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रास्तों को खुला रखने की कोशिश की जाए जैसे ही कहीं भी रास्ता बंद हो या कहीं भी आपदा की स्थिति हो तो तुरंत वहां राहत पहुंचाने का कार्य किया जाए तथा चिन्हित डेंजर जोनों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए तथा वहां पर अतिरिक्त मशीनें लगाई जाए मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि सरकार द्वारा जनपद के लिए पर्याप्त मात्रा में आपदा राहत हेतु 15 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई है प्रत्येक तहसील को एक-एक करोड़ की धनराशि आपदा राहत कार्य हेतु उपलब्ध कराई गई है फिलहाल जनपद मैं माता पूर्णागिरी की कृपा से आपदा से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है जनपद के सभी मार्गों पर यातायात भी चालू है। वही मंत्री रेखा आर्य ने लंबे समय तक एन एच बंद होने की दशा में वैकल्पिक मार्ग के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा करी उन्होंने बताया वैकल्पिक मार्ग के तौर पर धोन दूयरी मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं वही मंत्री के द्वारा सभी अधिकारियों को मानसून सत्र के दौरान अलर्ट रहने के कड़े निर्देश दिए गए मंत्री रेखा आर्य ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, प्रभारी डीएम हेमंत वर्मा, एसपी देवेंद्र पिंचा, सीडीओ आर एस रावत सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें