Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

नैनीताल पुलिस का का बड़ा एक्शन रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।एक नाबालिग सहित 52 गिरफ्तार।

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस व व्यापारियों की बैठक। लिए गए कई निर्णय।

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 14, 2025

नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस व प्रशासन का किया जाएगा पूरा सहयोग ग्राहकों को खरीददारी करने का समय दे पुलिस: जुकरिया

सुबह 10:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक माल वाहक वाहन नहीं उतारेंगे सामान ।

दुकानों के सामने स्थाई तौर पर खड़े रहने वाले दो पहिया वाहनों पर की जाएगी कार्यवाही।लोहाघाट नगर की दिनों दिन बिगड़ती यातायात व्यवस्था व हर पल लगते जाम की समस्या से निजात पाने के लिए आज रविवार को लोहाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया की अध्यक्षता में सैनिक विश्रामगृह लोहाघाट में पुलिस व व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा व एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह सहित व्यापार मंडल पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में सभी ने नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने तथा जाम की समस्या से निजात पाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया व व्यापारियों ने स्टेशन बाजार में ग्राहकों के वाहनों का चालान न करने तथा उन्हें खरीदारी करने के लिए समय देने की मांग पुलिस अधिकारियों से की। साथ ही स्टेशन बाजार व अन्य बाजारों में खड़ी रहने वाली व्यापारियों के दुपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़े करने ,डाक बंगला रोड ,डिग्री कॉलेज रोड , नैनीताल बैंक रोड, गांधी चौराहा ,मीना बाजार चौराहा व अन्य सड़कों में सड़क किनारे खड़े रहने वाले वाहनों में कार्रवाई की मांग भी की गई। व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए व्यापारी पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष ने समस्त व्यापारियों से अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़े करने की अपील की है कहा व्यापारियों ने अपने वाहनों के लिए नहीं बल्कि ग्राहकों के वाहनों के लिए जगह बनानी पड़ेगी तभी व्यापारियों का व्यापार बढ़ पाएगा। सीओ शिवराज सिंह राणा ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना तथा थाना अध्यक्ष लोहाघाट को कल सोमवार से ही मामले में कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया सीओ ने कहा नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस पूरे प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा माल वाहक वाहन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किसी भी हालत में समान नहीं उतारेंगे। सड़क किनारे स्थाई तौर पर खड़े रहने वाले वाहनों का पुलिस चालान करेगी तथा क्रेन के माध्यम से उन वाहनों को हटाया जाएगा। उन्होंने समस्त वाहन स्वामियों व व्यापारियों से अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़े कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। बैठक में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय, भूपाल सिंह मेहता, हेमंत राय ,व्यापार संघ महासचिव विवेक ओली, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी,कोषाध्यक्ष टीका देव खर्कवाल, मोहन जजरिया, मनोज गर्ग, सतीश खर्कवाल, कीर्ति बगोली,कांस्टेबल हेम महरा, पंकज ढेक ,विनीत सग्टा, होली विजडम स्कूल प्रबंधक संजय पंत, प्रमोद गहतोड़ी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें