Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में ली जाएगी महिलाओं की माप लेडीज टेलरों पर हिंदू संगठनों ने लगाए थे छेड़खानी के आरोप अनिवार्य रूप से लगाने होंगे सीसीटीवी 

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 18, 2024
सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में ली जाएगी महिलाओं की माप लेडीज टेलरों पर हिंदू संगठनों ने लगाए थे छेड़खानी के आरोप अनिवार्य रूप से लगाने होंगे सीसीटीवी बीते दिनों विहिप नगर अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने नगर में लेडिज टेलरों के द्वारा कपड़े सीने आने वाली महिलाओं की माप लेने के दौरान छेड़खानी करने के गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट को ज्ञापन दिया था ज्ञापन में महिलाओं की माप लेने के लिए लेडिज टेलरो की दुकान में महिला मास्टर को रखने की मांग की थी इसके बाद पुलिस ने 15 नवंबर तक नगर के सभी लेडिज टेलरो को दुकान में अनिवार्य रूप से महिला मास्टर रखने के नोटिस दिए थे नोटिस मिलते ही लेडीज टेलरों में हड़कंप मच गया और उन्होंने महिलाओं की माप लेनी छोड़ दी थी सोमवार को नगर के सभी लेडिज टेलर व्यापार मंडल से मिले जिसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के द्वारा प्रशासन से वार्ता की जिसके बाद सभी लेडिज टेलरों की दुकान में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए हैं सीसीटीवी न लगाने पर होगी कार्यवाही जिस पर सभी लेडिज टेलरो ने हामी भरी है लेडीज टेलरों ने सभी महिलाओं से कपड़े सिलाने दुकान में आने के लिए घर से नाप के लिए पुराने कपड़े लाने की अपील की है वही विहिप नगर अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार से कानून बनाकर लेडिज टेलरो की दुकानो में महिलाओं की माप लेने के लिए महिला मास्टर रखने की मांग की है साथ ही प्रशासन से नगर की नाईयों की दुकानों व नाइयों का सत्यापन करने की मांग की है तथा सत्यापन न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है वहीं महिलाओं ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना की है वहीं अधिकांश महिलाओं के द्वारा भी नाप के लिए लेडिज मास्टर रखने की मांग की है

जरूरी खबरें