रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के मनोज खर्कवाल भारतीय सेना में बने मेजर जनरल ।
Laxman Singh Bisht
Sat, Dec 27, 2025
लोहाघाट के मनोज खर्कवाल भारतीय सेना में बने मेजर जनरल ।
लोहाघाट के मूल निवासी मनोज खर्कवाल भारतीय सेना में मेजर जनरल बन गए हैं। मनोज खर्कवाल को क्षेत्र के पहले मेजर जनरल बनने पर लोहाघाट क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।लोगों ने खर्कवाल को बधाई दी। मेजर जनरल मनोज के चचेरे भाई राजा आंदोलनकारी नवीन खर्कवाल ने बताया मूल रूप से लोहाघाट निवासी मेजर जनरल मनोज खर्कवाल का जन्म 18 अक्टूबर 1971 को बनारस में हुआ था ।वर्ष 1987 में पौड़ी गढ़वाल के सेंट थॉमस स्कूल से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात वर्ष 1989 में देहरादून के मार्शल स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी ।उसके पश्चात भारतीय रक्षा अकादमी में चयन होने के फल स्वरुप खड़कवासला से स्नातक डिग्री लेकर भारतीय सेना अकादमी देहरादून से जून 2004 में कमीशन प्राप्त किया। लगभग 24 वर्ष आर्टिलरी रेजिमेंट के विभिन्न पदों पर आसीन होकर 26 दिसंबर 2025 को उनका मेजर जनरल पद पर प्रमोशन हुआ है। उन्होंने कहा संभवत:काली कुमाऊं क्षेत्र के प्रथम मेजर जनरल होने का इन्हें सौभाग्य मिला है। नवीन खर्कवाल ने बताया मेजर जनरल मनोज के पिता प्रोफेसर एस 0सी 0खर्कवाल बनारस बलसमपुर तथा कोटद्वार में अध्यापन करने के पश्चात वर्ष 1977 में हेमंती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय में नियुक्ति के पश्चात वर्ष 2001 में सेवानिवृत होकर वर्तमान में देहरादून डिफेंस कॉलोनी में निवास कर रहे हैं । मेजर जनरल मनोज खर्कवाल की शिक्षा दीक्षा में उनके पिताजी के साथ माता श्रीमती शांति देवी का भरपूर सहयोग रहा ।
उन्होंने बताया मेजर जनरल मनोज की बड़ी बहन श्रीमती ममता जोशी गत 30 वर्षों से सपरिवार अमेरिका में निवास कर रही हैं । मनोज खर्कवाल के परिवार में माता-पिता बहन एवं पत्नी श्रीमती अमिता एवं दो पुत्र है। उनके दो चचेरे बड़े भाई नवीन एवं मुकेश खर्कवाल वर्तमान में अपनी पेत्रक भूमि लोहाघाट में निवास कर व्यापार करते हैं। मनोज खर्कवाल के मेजर जनरल बनने पर एडवोकेट नवीन मुरारी ,प्रहलाद सिंह मेहता ,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा गणेश दत्त खर्कवाल ,अजय पुनेठा, भुवन राय ,टीका देव खर्कवाल ,जीवन सिंह मेहता ,बृजेश महरा, सतीश चंद्र गरकोटी, देवेंद्र कुमार राय ,भूवन खर्कवाल, शैलेंद्र राय आदि लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।