रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट/ बेड़ाओड की 22 वर्षीय मनीषा बाराकोट ब्लॉक की सबसे कम उम्र की बनी ग्राम प्रधान।
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 1, 2025
बेड़ाओड की 22 वर्षीय मनीषा बाराकोट ब्लॉक की सबसे कम उम्र की बनी ग्राम प्रधान।
इस बार हुए पंचायत चुनाव में सबसे अच्छी बात यह है कि पढ़े लिखे युवाओ ने गांव की सरकार की कमान संभाली है। तो वही चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड की सब से कम उम्र की ग्राम प्रधान बनाने का गौरव मनीषा विश्वकर्मा को मिला।बाराकोट के पूर्व जेस्ट प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया इस इस बार के पंचायत चुनाव में बाराकोट ब्लॉक से सबसे कम उम्र की 22 वर्ष की मनीष विश्वकर्मा बेड़ाओड ग्राम सभा की प्रधान निर्वाचित हुई हैं । बगोली ने बताया मनीषा स्नातक होने के साथ फार्मेसी कर चुकी है। उन्होंने कहा पढ़े-लिखे युवाओं के पंचायत में आने से ग्राम सभाओं व क्षेत्र का भरपूर विकास होगा। बगोली व अन्य लोगों ने मनीषा को जीत की शुभकामनाए दी है। मनीषा ने अपनी जीत का श्रेय अपनी ग्राम सभा को दिया। कहा ग्रामीणों ने जो उन पर विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने व गांव का विकास करने का पूरा प्रयास करेंगी।