रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में भाजपा के महेंद्र ढेक ने ली ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 29, 2025
लोहाघाट में भाजपा के महेंद्र ढेक ने ली ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ
भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी नहीं की जाएगी बर्दाश्त।
पूजा अर्चना के बाद संभाली लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी।
मुख्यमंत्री धामी व पार्टी हाई कमान को दिया धन्यवाद।
पाटी में शंकर अधिकारी, चंपावत में अंचला बोहरा तथा बाराकोट ब्लॉक में सीमा विश्वकर्मा ने ब्लॉक प्रमुख पद की ली शपथ।
लोहाघाट।चंपावत जिले के चारों ब्लॉकों में आज क्षेत्र पंचायत सदस्यों वरिष्ठ व जेस्ट प्रमुखों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।लोहाघाट ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने अपनी टीम के साथ भव्य कार्यक्रम में पद व गोपनियता की शपथ ली ।एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ,ज्येष्ठ प्रमुख किशोर रावत व कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्र व सभी 34 सदस्यों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई तथा शुभकामनाएं दी ।
एसडीएम ने बताया कल क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक आयोजित की जाएगी। भाजपा ब्लाक प्रमुख महेंद्र ढेक ने पूजा अर्चना करने के बाद लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी संभाली तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,पार्टी हाई कमान व चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडे ,भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत , पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियो ,कार्यकर्ताओं तथा सहयोगियों को धन्यवाद दिया ।कहा उनका मुख्य उद्देश्य सभी सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र का विकास करना
तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंचना है ।कहा ब्लॉक में भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।कहा यह उनका परिवार है सबको साथ लेकर जनहित के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने अपनी टीम को बधाइयां दी। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी कविंद्र सिंह रावत ने किया उन्होंने ब्लाक प्रमुख ढेक सहित सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में ब्लॉक कर्मियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ,कनिष्ठ व जेस्ट प्रमुख तथा सभी सदस्यों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडे ,सतीश चंद्र पांडे ,मोहित पाठक ,चंद्रशेखर बगोली, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर , नरेश करायत ,देवेंद्र पाटनी भैरव दत्त राय,बलवंत गिरी सहित कई लोग मौजूद रहे।









