रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : डीएम के निर्देश पर लोनिवी ने भरे दिगालीचौड़ खालगढ़ सड़क के गड्ढे
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 22, 2025
डीएम के निर्देश पर लोनिवी ने भरे दिगालीचौड़ खालगढ़ सड़क के गड्ढे
सड़क की बदहाली पर शिक्षको ने जताई थी नाराजगी जिलाधिकारी ने लिया था संज्ञान।
लोहाघाट ब्लॉक सीमांत दिगाली चौड़ खालगढ़ सड़क की बदहाली पर कल गुरुवार को शिक्षकों व ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से सड़क के सुधारीकरण की मांग की थी। मामले में जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल को सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों के द्वारा सड़क के गड्ढों को भरा गया। गड्ढों के भरे जाने से शिक्षकों व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
शिक्षकों के द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेने के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी के मुताबिक मानसून कॉल खत्म होने के बाद सड़क में डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा।