लोहाघाट: पीएम मोदी के आने की धमक से ही होने लगा लोहाघाट का कायाकल्प
Laxman Singh Bisht
Oct 05, 2023 08:07 pm
11 views
05 Oct 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित लोहाघाट दौरे को देखते हुए प्रशासन लोहाघाट नगर का कायाकल्प करने में रात दिन जुटा हुआ है पूरे नगर में जटायु मशीनों के द्वारा सफाई करी जा रही है वर्षों से एनएच किनारे जिन झाड़ियां का कटान तक नहीं हुआ था क्रेन की मदद से झाड़ियां काटी जा रही है एनएच में बने डेंजर जोनों में क्रश बैरियर व सुरक्षा दीवारें बन रही है तथा पूरे नगर को पेंटिंग व होल्डिंग्स के जरिए चमकाया जा रहा है तथा बदहाल पड़े पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों के सरकारी गेस्ट हाउसो की भी मरम्मत कर रंग रोगन लगाकर चमकाया जा रहा है
,सैकड़ो मजदूर, अधिकारी व कर्मचारी पीएम मोदी के दौरे को लेकर आइटीबीपी से लेकर मायावती आश्रम तक नगर को चमकाने में जुटे हुए हैं पीएम के दौरे से मजदूर वर्ग को भी रोजगार मिल रहा है जिस कारण वह काफी खुश हैं और पीएम मोदी को धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं वही लोहाघाट नगरवासी पीएम मोदी के दौरे से काफी उत्साहित हैं लोगों का कहना है पहली बार लोहाघाट की धरती में प्रधानमंत्री के कदम पड़ रहे हैं पूरे क्षेत्र के लोग पीएम मोदी का स्वागत करेंगे
लोगों ने कहा अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोहाघाट आते हैं तो विधानसभा के लिए कुछ न कुछ बड़ी सौगात अपनी झोली से देकर ही जाएंगे वहीं लोगों का कहना है साल दो साल में इसी तरह नगर में वीवीआईपी मूवमेंट होना चाहिए ताकि पूरे क्षेत्र का इसी तरह कायाकल्प हो सके और नगर स्वच्छ रहे सड़के अच्छी बनती रहें लोगों का यह भी कहना है विभागों की लापरवाही के चलते
लोहाघाट क्षेत्र मे सड़कों में जगह-जगह गड्ढे नजर आना ,नालियों का बंद होना, जगह झाड़ियां ,कूड़े के ढेर आम बात थी इसका संज्ञान कहने के बावजूद भी संबंधित विभागों के द्वारा नहीं लिया जाता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के आने की धमक से ही पूरे नगर का कायाकल्प हो रहा है लोगों ने कहा जिन जगहों में बरसों से सफाई नहीं हुई उन स्थानों में भी सफाई करी जा रही है लोगो ने कहा एक हफ्ते में इतना काम हो गया है जितना पिछले तीन सालों में नहीं हुआ जिसके लिए पूरे क्षेत्रवासी प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं
और पूरे क्षेत्र की जनता पीएम के स्वागत के लिए तैयार खड़ी है मालूम हो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती आ रहे हैं जहां प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम कर सकते हैं
विज्ञापन
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।