Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: लोहाघाट के अभिनव का एआरटीओ के पद पर हुआ चयन 

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 28, 2024
लोहाघाट के अभिनव का एआरटीओ के पद पर हुआ चयन पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर लोहाघाट के अभिनव का एआरटीओ के पद पर हुआ चयन अभिनव की शानदार कामयाबी पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है लोहाघाट के मीना बाजार के वरिष्ठ व्यापारी लीलांबर गहतोड़ी के सुपुत्र अभिनव गहतोड़ी ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है उनका चयन एआरटीओ के पद पर हुआ है अभिनव बचपन से ही होनहार और कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं एवं पूर्व में भी लोवर पीसीएस परीक्षा पास कर जिला पूर्ति निरीक्षक के पद पर वर्तमान में पिथौरागढ़ जनपद में कार्यरत है, अभिनव के चयन से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है.अभिनव अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां श्रीमती मंजू गहतोड़ी और पिता को देते हुए कहा जिस प्रकार एक पिता बच्चों की आवश्यकता को पूरा करने में पूरा सहयोग करते हैं ठीक उसी तरह मां बच्चे का लालन पालन एवं अपने कार्यों के साथ बच्चों में मनोबल और उसमें आत्मविश्वास जगाने और भरने का कार्य करती है.अभिनव ने बताया कि उनकी इस सफलता में उनकी बहन अपूर्वा गहतोड़ी और दीपक कुमार एसपी सेंट्रल इंटेलिजेंस का भी पूरा सहयोग रहा है. वहीं राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ने कहा भाई अभिनव की सफलता पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा करता हूं कि आप इसी प्रकार नई-नई ऊंचाइयों से होते हुए युवाओं के मार्गदर्शक और आदर्श बनकर हम सब का मान बढ़ाएंगे

जरूरी खबरें