Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट;खूना बोरा की बेटी बनी राज्य हैकथॉन विजेता। नवाचार की नई उड़ान, हुनर का चमका सितारा।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 24, 2026

खूना बोरा की बेटी बनी राज्य हैकथॉन विजेता।

नवाचार की नई उड़ान, हुनर का चमका सितारा।चंपावत। पहाड़ के छोटे से गाँव ख़ूनाबोरा (लोहाघाट) से निकली प्रतिभा ने एक बार फिर प्रदेश भर में अपना परचम लहराया है। राज्य स्तरीय हैकथॉन प्रतियोगिता में “पहाड़ की बेटी” कोमल विश्वकर्मा ने विजेता प्रतिभागियों में अपना नाम दर्ज कर उत्तराखंड का मान बढ़ा दिया। अपनी अद्भुत तकनीकी समझ, रचनात्मक सोच और समस्या-समाधान की दक्षता के दम पर मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोमल ने कठिन प्रतिस्पर्धा का सामना करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के उत्कृष्ट नवोन्मेषकों ने भाग लिया, जिसमें कोमल के प्रोजेक्ट को जूरी द्वारा अत्यधिक प्रभावशाली और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया गया। उनके मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रा की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में छिपी अनंत संभावनाओं का प्रमाण भी है।जनपदों से चयनित 350 से अधिक प्रतिभागियों में सर्वप्रथम 20 टॉपरों का चयन किया गया, उनमें से नेशनल जूरी के सामने अपना आइडिया तथा प्रोटोटाइप प्रदर्शित करने के बाद 4 विजेताओं को चयनित किया गया। विजेताओं द्वारा अपने प्रोटोटाइप को धरातल पर उतारा जाएगा, जिसके लिए शासन तथा अन्य संस्थानों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। कोमल की इस शानदार उपलब्धि पर पूरा जनपद उत्साह और गर्व से भर उठा है। कार्यक्रम के जूरी मेंबर्स मोहित नागपाल, सीईओ, यूपीईएस, डॉ सुषमा गैरोला वैज्ञानिक, यूसैक, प्रो सुगंधा शर्मा तथा अन्य विशेषज्ञों ने कोमल के प्रोजेक्ट स्मार्ट ग्राम एवं आजीविका सशक्तिकरण मंच की अत्यधिक प्रशंसा की। गो ग्रेड इंटरनेशनल संस्थान ने चारों विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की तथा अगस्त्य नवम इंटरनेशन फाउंडेशन ने प्रोटोटाइप विकसित करने हेतु हर प्रकार का आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि यह आइडिया एक स्मार्ट ग्राम एवं संस्थ ग्रामवासियों को आजीविका के साधनों से जोड़ने, एआर तथा वीआर के माध्यम से घर बैठे देशभर के विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग देने, वित्तीय सहायता प्रदान करने आदि के लिए तैयार किया जाने वाला एकीकृत प्लेटफॉर्म होगा, जो कि तकनीकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित होगा। इस प्रोजेक्ट को टीम के रूप में विकसित किया जाएगा। जनपद की इस शानदार उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द सिंह अधिकारी, जिलाधिकारी मनीष कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने कोमल एवं मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को इस उपलब्धि के लिए बधाइयाँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जरूरी खबरें