लोहाघाट:झूमाधुरी महोत्सव कमेटी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से जिले में निराश्रित व असहाय बुजुर्गों के लिए वृद्ध आश्रम खोलने की करी मांग दर-दर सड़कों में भटक रही बुजुर्ग महिला की मदद को कोई नहीं आया आगे
Laxman Singh Bisht
Sep 28, 2023 02:40 am
8 views
28 Sep 2023
लोहाघाट के झूमाधूरी महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी व सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष विश्वकर्मा ने चंपावत जिले में निराश्रित वह बेसहारा बुजुर्गों के लिए वृद्ध आश्रम खोलने की मांग सीएम पुष्कर सिंह धामी से करी है पाटनी ने वृद्ध आश्रम खोलने के लिए निशुल्क जमीन तक देने की पेशकश करी है पाटनी ने कहा जिले में कोई भी वृद्ध आश्रम ना होने से निराश्रित बुजुर्गों को कोई आश्रय नहीं मिल पा रहा है जिस कारण आए दिन बुजुर्ग सड़कों में भटकते हुए नजर आते हैं पर कोई मदद को आगे नहीं आता है पाटनी व विश्वकर्मा ने कहा पिछले 7 दिनों से पाटन पुल क्षेत्र में एक निराश्रित बुजुर्ग महिला सड़क किनारे पड़ी हुई थी जिसकी पाटन पुल निवासियों के द्वारा देखभाल व मदद करी गई पाटनी ने बताया बुजुर्ग महिला बोलने में असमर्थ है जिस कारण वह कहां की रहने वाली है इस बात का पता नहीं लगाया जा सका
पर महिला के रहने का कोई ठिकाना नहीं था जिस कारण बुजुर्ग महिला ठंड में बाहर सड़क किनारे पड़ी रही पाटनी ने कहा उन्होंने पुलिस, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय तक में फोन किया लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला मदद नहीं पाटनी ने बताया बुधवार को लोहाघाट एसडीएम रिंकु बिष्ट व जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र बिष्ट के द्वारा बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहल करी गई जिसके बाद बाल विकास विभाग की प्रोटेक्शन अधिकारी मीनू पंत त्रिपाठी के द्वारा स्थानीय युवाओं व पुलिस कर्मियों की मदद से 108 के जरिए बुजुर्ग महिला को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया प्रोटेक्शन अधिकारी मीनू पंत त्रिपाठी ने बताया
जिले में कोई भी वृद्ध आश्रम ना होने के कारण बेसहारा बुजुर्गों को रखने का कोई स्थान नहीं है नियमानुसार वन स्टाफ सेंटर चंपावत में 5 दिन से ज्यादा बुजुर्ग महिला को नहीं रोक सकते हैं उन्होंने कहा बुजुर्ग महिला का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई करी जाएगी वहीं क्षेत्र के सभी लोगों ने जिले में वृद्ध आश्रम खोलने की मांग करी है
ताकि बेसहारा बुजुर्गों को आश्रय मिल सके वही ग्रामीणों ने एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट व डीपीओ राजेंद्र प्रसाद बिष्ट को धन्यवाद दिया बुजुर्ग महिला की मोहन चंद्र पाटनी ,सुभाष विश्वकर्मा, पप्पू सिंह ,प्रकाश बोरा, विकास सिंह ,रवि आदि के द्वारा बुजुर्ग महिला की मदद करी गई
विज्ञापन
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।