Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:युवाओं को शराब की नई दुकानें नहीं शिक्षा और रोजगार की है जरूरत: एडवोकेट लोकमान अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 22, 2025

जिले में सरकार शराब की दुकान नहीं नशा मुक्ति केंद्र खोले

बाराकोट क्षेत्र के युवा अधिवक्ता लोकमान अधिकारी ( कृष्णा)ने कहा सरकार ने चंपावत जिले में नशा मुक्ति केंद्र खोलने चाहिए ना कि शराब की नई दुकानें। उन्होंने सरकार से शराब की नई दुकाने न खोले जाने तथा नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना करने की मांग की है। कहा कि युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति को रोकने के लिए 18 जून 2018 को एक ऐतिहासिक फैसला दिया था। जिसे अब तक लागू नहीं किया गया है। कहा शराब की दुकानों के लिए अपना भवन देने वाले व्यक्ति का भी सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। कहा युवा पीढी नशे के दलदल में फंसती जा रही है। आज युवाओं को अच्छी शिक्षा व रोजगार की आवश्यकता है न कि शराब की दुकानों की। कहा पूर्ववर्ती उत्तरप्रदेश राज्य में मद्य निषेध विभाग हुआ करता था। आज उत्तराखंड में यह विभाग अस्तित्व में कहीं नहीं है। जबकि उत्तर प्रदेश में यह विभाग आज भी है। उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है, लेकिन राज्य में आज तक एक अदद सरकारी नशामुक्ति केंद्र तक नहीं है। जहां नशे के शिकार व्यक्ति का इलाज निःशुल्क हो सके। कहां आज सरकार गांव-गांव शराब पहुंचाने का कार्य कर रही है जबकि युवाओं को आज अच्छी शिक्षा व रोजगार की आवश्यकता है।

जरूरी खबरें