Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में नेत्र सलान के युवक की मौत। लोहाघाट विधायक ने जताया दुख।

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 7, 2025

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में नेत्र सलान के युवक की मौत। लोहाघाट विधायक ने जताया दुख।

नाइट क्लब में सैफ का काम करता था मनीष महर

लोहाघाट विधायक ने गोवा व उत्तराखंड सरकार से मृतक युवक के परिजनों को मुआवजा देने की उठाई मांग।गोवा के अरपोरा में नाइट क्लब में शनिवार आधी रात को सिलेंडर विस्फोट से लगी भीषण आग से 23 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जिनमें अधिकतर नाइट क्लब के कर्मचारी थे। इस भीषण हादसे में चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा के बाराकोट ब्लॉक के नेत्र सलान गांव के 22 वर्षीय युवक मनीष महर पुत्र कृष्ण सिंह की भी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक युवक नाइट क्लब में सैफ का कार्य करता था। इस दुखद हादसे पर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गहरा दुख जताते हुए मृतक मनीष के परिजनों को शांतवना दी है। विधायक अधिकारी ने कहा यह एक दुखद हादसा था जिसमें हमारे क्षेत्र का एक होनहार युवक भी आग की भेंट चड़ गया। मामले में लोहाघाट विधायक ने गोवा व उत्तराखंड सरकार से मृतक युवक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। विधायक अधिकारी ने कहा युवक के परिजनों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है और दोनों सरकार मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए युवक के परिजनों की सहायता करें ।विधायक अधिकारी ने कहा उनके स्तर से जो भी सहायता होगी वह हर संभव करेंगे। उन्होंने युवक की मौत पर दुख जताते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।मालूम हो गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 23 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

जरूरी खबरें