रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डन गांव सोलर पंपिंग योजना का कार्य शुरू ग्रामीणों ने पूर्व डीएम नवनीत पाण्डे को दिया धन्यवाद।
Laxman Singh Bisht
Fri, Nov 14, 2025
डन गांव सोलर पंपिंग योजना का कार्य शुरू ग्रामीणों ने पूर्व डीएम नवनीत पाण्डे को दिया धन्यवाद।
लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत ग्राम पंचायत कायल के राजस्व तोक डनगांव में आज जल संस्थान के द्वारा सोलर पंपिंग योजना के लिए बोरिंग का कार्य शुरू किया गया जिस कारण क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी खुशी है। किसान नेता मोहन चंद्र पांडे ने बताया योजना का प्रस्ताव पिछले वर्ष सितंबर माह में आई आपदा में विस्थापित 17 परिवारों के लिए ग्राम प्रधान मोहन सिंह के द्वारा तत्कालीन डी.एम.नवनीत पान्डेय को प्रस्ताव दिया गया था। जिसकी स्वीकृति के बाद जिला योजना के माध्यम से 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सोलर पंपिंग पेयजल योजना को जल संस्थान के द्वारा आज बोरिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। पांडे ने बताया योजना का लाभ विस्थापित परिवारो व गांव में जो अन्य दस परिवार है उनको भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा। कार्य शुरू होने पर समस्त ग्राम वासियों ने तत्कालीन डी.एम.नवनीत पांडे , जल संस्थान व ग्राम प्रधान मोहन सिंह को धन्यवाद दिया।इस मौके पर रीना देवी,रेवती देवी,मीना देवी, सावित्री देवी,दीपा, त्रिलोक राम, सुंदर राम, गोपाल राम,जीत,राम,मोहन पांडेय,नारायन पान्डेय,रेखा देवी,रोशन राम आदि मौजूद रहे।