रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:हर घर नल हर घर जल योजना को सुचारु करने की मांग को लेकर महिलाओं का जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन
Laxman Singh Bisht
ग्रामीणों के साथ-साथ मवेशी भी प्यासे।
लोहाघाट।चंपावत जिले में विभागीय लापरवाही के चलते सरकार की जनकल्याणकारी" हर घर नल हर घर जल योजना" भी जनता की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रही है।लोहाघाट नगर से लगी चिरियाढुंगा(बनी गांव) ग्राम सभा में लंबे समय से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण महिलाएं दूर-दूर से पेयजल ढोने को मजबूर है। पर जल संस्थान के द्वारा पेयजल समस्या का समाधान न किए जाने पर शुक्रवार को गांव की आक्रोशित महिलाओं ने विपिन त्रिपाठी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग मे जल संस्थान के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।उग्र हुई महिलाओं ने कहा जल संस्थान के द्वारा "हर घर नल हर घर जल योजना "का कार्य चार साल के बाद पूरा किया है। पर उसके बावजूद गांव को पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है महिलाओं ने कहा विभाग ने सरकार की "हर घर नल हर घर जल" योजना का मजाक बना कर रख दिया है।
विभाग उनको पुरानी योजना से भी पेयजल उपलब्ध नहीं कर पा रहा है।जिस कारण उन्हें कई दूर से घंटों इंतजार के बाद नाम मात्र का पानी मिल पा रहा है।उनके मवेशी कई कई दिन तक प्यासे रह रहे हैं और उनका पूरा समय पानी ढोने में बीत रहा है। महिलाओं ने जल संस्थान के अधिकारियों से जल्द योजना की कमियों को दूर करने तथा खामियां दूर होने तक नई योजना का पानी पुरानी योजना में डालकर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है तथा मांग पूरी न होने पर महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।कहा जल्द ही वह समस्या के समाधान के लिए डीएम चंपावत से मुलाकात करेंगी। वही जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने बताया गांव में योजना से पानी उपलब्ध क्यों नहीं हो पा रहा है वह इसकी जानकारी संबंधित अभियंता से लेंगे जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।प्रदर्शन करने में मंजू मनराल, भावना मनराल, सावित्री भट्ट ,उमेश भारती ,बंशीधर राय, ग्राम प्रधान प्रशासक द्रौपदी देवी, शांति खर्कवाल सहित कई महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।