रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डनगांव मे सांप के काटने से महिला की बिगड़ी हालत अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों ने बचाई जान।
Laxman Singh Bisht
डनगांव मे सांप के काटने से महिला की बिगड़ी हालत अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों ने बचाई जान।

बरसात के मौसम में सांप के काटने की घटनाएं अक्सर बढ़ जाती हैं। तो वहीं बरसाती सीजन में चंपावत जिले की लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत कायल ग्राम सभा के डनगांव में शनिवार शाम को घास काटने जंगल गई मीना देवी (40)पत्नी उमेश राम को सांप ने पैर मे काट लिया ।इसके बाद मीना देवी की तबीयत बिगड़ने लगी आनन फानन में परिजन मीना देवी को तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए। जहाँ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के दिशा निर्देश पर मीना देवी का उपचार किया गया। आज रविवार को चिकित्सकों ने जानकारी देते हुए बताया अब मीना देवी की हालत खतरे से बाहर है। सांप के काटने से उनके पैर मे काफी सूजन आई हुई है स्थिति को देखते हुए अभी उन्हें निगरानी पर रखा गया है।हालत में सुधार होते ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वही चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया सांप के काटने पर तत्काल मरीज को अस्पताल लाए झाड़-फूक के चक्कर में ना रहे। उन्होंने बताया जितनी देरी अस्पताल लाने में की जाएगी मरीज की जान को खतरा उतना ही बढ़ जाता है। तो वहीं वन विभाग के द्वारा भी घटना की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।