Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

सूचना

: लोहाघाट:बिना जल के जल संस्थान ने भेज दिया बिल बलाई के ग्रामीणों में आक्रोश एसडीएम से लगाई गुहार

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 13, 2024
बिना जल के जल संस्थान ने भेज दिया बिल बलाई के ग्रामीणों में आक्रोश एसडीएम से लगाई गुहार जल संस्थान लोहाघाट का अजब गजब कारनामा सामने आया है जहां जल संस्थान के द्वारा बिना जल के बलाई के ग्रामीणों को लगातार बिल भेजा जा रहा है जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है शुक्रवार को ग्रामीण बसंत सिंह व मुकेश सिंह के नेतृत्व में एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के पास पहुंचे तथा उन्हें अपनी समस्या बताते हुए समस्या के समाधान की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया ग्रामीणों ने एसडीएम लोहाघाट से पानी के बिलों को माफ करने के लिए जल संस्थान को निर्देशित करने की मांग की एसडीएम लोहाघाट के द्वारा ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया ग्रामीणों ने बताया पूर्व में गांव में जल संस्थान की पेयजल योजना थी लेकिन पेयजल निगम के द्वारा हर घर जल हर घर नल योजना निर्माण के तहत ग्रामीणों को बिना सूचना दिए पुरानी पेयजल योजना को उखाड़ दिया गया जिस कारण पानी के पुराने टैंक सूख चुके हैं योजना में पिछले एक वर्ष से पानी नहीं चल रहा है ग्रामीणों ने बताया वर्तमान में जल निगम के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई नई पेयजल योजना से गांव में जला पूर्ति की जा रही है ग्रामीणों ने कहा दिसंबर 2023 में जल निगम ने पेयजल योजना को उखाड़ दिया था तब से पुरानी योजना में पानी नहीं आ रहा है लेकिन जल संस्थान के द्वारा ग्रामीणों को पानी का बिल लगातार भेजा जा रहा है ग्रामीणों ने एसडीएम लोहाघाट से पानी के बिलों को माफ करने के लिए जल संस्थान के अधिकारी को निर्देशित करने की मांग की है ग्रामीणों ने कहा जल संस्थान बिना जल के बिल भेज रहा है जब योजना में पानी नहीं चल रहा है तो वे बिल किस बात का दे जिसका सभी ग्रामीण विरोध करते हैं जरूरत पड़ी तो जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा फिलहाल मामले में जल संस्थान के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया ज्ञापन देने में मान सिंह ,भीम सिंह, बसंत सिंह ,हर सिंह ,सुंदर सिंह ,पूरन सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें