रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट कल रवाना होगी पोलिंग पार्टिया डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जाएजा।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jul 22, 2025
लोहाघाट से 85 पोलिंग पार्टियों होंगी रवाना।
चंपावत जिले के लोहाघाट व पाटी ब्लॉक में प्रथम चरण में 24 जुलाई को होने जा रहे पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर कल 23 जुलाई को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। आज मंगलवार को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने लोहाघाट निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्थाओं की अधिकारियों से जानकारी ली तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कल सुबह 6:00 बजे पोलिंग पार्टियों को रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं।8:00 बजे से पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा ,पोलिंग पार्टियों के लिए वाहनों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। कहा लोहाघाट ब्लॉक से कल 85 पोलिंग पार्टीया रवाना होगी।आपदा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं बनाई गई हैं ।
तथा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी चंपावत के नेतृत्व में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने कहा चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जाएगा ।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आरओ बिम्मी जोशी व अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए कहा किसी भी मामले में लापरवाही न बरती जाए । जिलाधिकारी ने बताया अगर आपदा की वजह से किन्हीं मतदान केंद्रों में मतदान नहीं हो पाता है तो उनके लिए 28 जुलाई का दिन रिजर्व रखा गया है
तथा 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए 30 जुलाई को रिजर्व रखा गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ0जी एस खाती, अपर जिला अधिकारी जयवर्धन शर्मा, एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, थानाध्यक्ष अशोक कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।