रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : पंडित गोविंद बल्लभ जयंती पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन लोहाघाट बनी विजेता
Laxman Singh Bisht
Wed, Sep 10, 2025
पंडित गोविंद बल्लभ जयंती पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन लोहाघाट बनी विजेता
आज 10 सितंबर को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर जिला प्रशासन के निर्देश में युवा कल्याण विभाग एव युवक मंगल दल चोडी द्वारा राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता एव अमित राय क्षेत्र पंचायत सदस्य चौड़ी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की वॉलीबॉल टीमों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में बाराकोट एव लोहाघाट की टीम फाइनल में पहुची । रोमांचक मुकाबले में लोहाघाट की टीम ने बाराकोट की टीम को पराजित कर जीत हासिल की।प्रतियोगिता में शंकर सिंह गड़िया, अंकित उनियाल व्यायाम प्रशिक्षक , पूर्व प्रधान जितेंद्र राय, रुचिर,नीरज राय मौजूद रहे।