Wednesday 3rd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मांगों को लेकर नौवे दिन भी धरने में डटे रहे चेतराम। लोक निर्माण विभाग कार्यालय में चल रहा है धरना

चंपावत:सीएम धामी ने दिवंगत चालक के पुत्र से दूरभाष पर की बात, व्यक्त की गहरी संवेदना

रोडवेज बस दुर्घटना में चालक की मृत्यु पर डीएम ने जताया गहरा शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

निष्पक्ष और पारदर्शी होगा चुनाव एनआईसी चंपावत में हुआ पोलिंग पार्टियों और मतगणना कार्मिकों का चयन

चंपावत:डीएम ने किया अपशिष्ट निस्तारण स्थल का स्थलीय निरीक्षण

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: सीमांत गांवों की आवाज पहुंची डीएम दरबार 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों ने उठाई विकास की हुंकार।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 3, 2026

सीमा के गांवों की आवाज पहुंची डीएम दरबार 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों ने उठाई विकास की हुंकार।

प्रवीण पांडे के नेतृत्व में बगौटी-डूंगरालेटी के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन, डीएम ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

लोहाघाट। नेपाल सीमा से सटे बगौटी और डूंगरालेटी क्षेत्र के ग्रामीणों ने लंबे समय से उपेक्षित विकास संबंधी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण पांडे के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि सीमा से जुड़े गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं और विकास योजनाओं से अपेक्षित लाभ नहीं प्राप्त कर सके हैं। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की।प्रवीण पांडे ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का विकास राष्ट्रीय प्राथमिकता का विषय होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बगौटी और डूंगरालेटी क्षेत्र के लोग वर्षों से कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर ठोस पहल की आवश्यकता है।ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आश्वस्त किया कि मांगपत्र में शामिल सभी वास्तविक और जनहित से जुड़े मुद्दों का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के जीवन को सुगम बनाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।जिलाधिकारी के सकारात्मक आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सीमा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।

जरूरी खबरें