Wednesday 3rd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मांगों को लेकर नौवे दिन भी धरने में डटे रहे चेतराम। लोक निर्माण विभाग कार्यालय में चल रहा है धरना

चंपावत:सीएम धामी ने दिवंगत चालक के पुत्र से दूरभाष पर की बात, व्यक्त की गहरी संवेदना

रोडवेज बस दुर्घटना में चालक की मृत्यु पर डीएम ने जताया गहरा शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

निष्पक्ष और पारदर्शी होगा चुनाव एनआईसी चंपावत में हुआ पोलिंग पार्टियों और मतगणना कार्मिकों का चयन

चंपावत:डीएम ने किया अपशिष्ट निस्तारण स्थल का स्थलीय निरीक्षण

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : निष्पक्ष और पारदर्शी होगा चुनाव एनआईसी चंपावत में हुआ पोलिंग पार्टियों और मतगणना कार्मिकों का चयन

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 3, 2026

निष्पक्ष और पारदर्शी होगा चुनाव एनआईसी चंपावत में रैंडम प्रणाली से हुआ पोलिंग पार्टियों और मतगणना कार्मिकों का चयन

'1+4' के प्रारूप में 04 टेबलों पर होगी मतों की गिनती

आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2026 को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) चंपावत में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन तथा मतगणना कार्मिकों के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के शुरुआती चरण के तहत ड्यूटी पर तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के चयन के लिए इस रैंडम प्रणाली को अपनाया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और त्रुटिहीन तरीके से पूरा कराया जाएगा। आयोजित किए गए पोलिंग पर्सन के द्वितीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से कुल 06 पीठासीन अधिकारियों (प्रिसाइडिंग ऑफिसर्स) तथा 06 मतदान अधिकारियों (प्रथम) को शामिल करते हुए पोलिंग पार्टियों का गठन कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी प्रक्रिया में सतर्कता और पारदर्शिता बरती जाए ताकि संपूर्ण निर्वाचन कार्य के दौरान किसी भी स्तर पर कोई मानवीय या तकनीकी चूक न होने पाए।मतदान कार्मिकों के साथ ही मतगणना के लिए भी प्रथम रेंडमाइजेशन की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 25 कार्मिकों का चयन किया गया है, जिनमें से 20 कार्मिकों को सक्रिय ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा जबकि 05 कार्मिकों को रिजर्व के रूप में रखा जाएगा। मतगणना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल 04 टेबल तैयार की जाएंगी, जहां प्रत्येक टेबल पर पांच कार्मिकों की तैनाती होगी। यह टीम '1+4' के तय प्रारूप में कार्य करेगी, जिसमें प्रत्येक टेबल पर 01 मतगणना सुपरवाइजर और उनकी सहायता के लिए 04 काउंटिंग असिस्टेंट नियुक्त रहेंगे।कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ध्रुव रावत, अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित बूरा तथा नवीन उपाध्याय उपस्थित रहें

जरूरी खबरें