रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :सात साल ससुराल में रही कैद फिर भी नहीं टूटा विमला का हौसला। मदद को आगे आए डीएम
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट :सात साल ससुराल में रही कैद फिर भी नहीं टूटा विमला का हौसला। मदद को आगे आए डीएम
16 वर्ष की उम्र में बुवा की लड़की ने धोखे से विमला की राजस्थान के भरतपुर में करा दी थी शादी ।
दो बच्चों के भविष्य की सता रही है चिंता। पिता का हो चुका है निधन मां रहती है बीमार।
डीएम की पहल पर विमला के बच्चे अब जाएंगे स्कूल।

चंपावत जिले के लोहाघाट के मड़ गांव की रहने वाली विमला देवी को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। विमला देवी की कहानी काफी दुख भरी है। विमला देवी ने बताया जब वह 16 /17 साल की थी उनकी बुआ की लड़की के द्वारा धोखे से उनके मां-बाप को गुमराह करते हुए उसकी शादी राजस्थान के भरतपुर निवासी राजवीर से करवा दी थी। विमला देवी ने बताया साल भर तक सब ठीक रहा। लेकिन उसके बाद उसके पति राजवीर के द्वारा उसके साथ बुरी तरह मारपीट करनी शुरू कर दी। तथा उसे 7 वर्षों तक ससुराल मे कैद कर रख दिया गया उसे बाहर निकलने तथा परिजनों से बात करने तक की अनुमति नहीं थी। विमला ने बताया इस दौरान उसके दो बच्चे हुए । विमला ने कहा जब उनके पिता की मौत हुई तो ससुराल पक्ष के द्वारा अपने पिता की मौत की खबर तक नहीं दी गई।विमला ने बताया अपनी छोटी बहन व परिजनों की मदद से वह किसी तरह 2 वर्ष पूर्व अपने पति व ससुराल की कैद से छूटकर अपने मामा के घर मड़ गांव पहुंची उन्होंने कहा उनकी एक पांच वर्षीय बेटी तथा 3 वर्ष का एक बेटा भी है। उसे अपने दो बच्चों के भविष्य की है अब चिंता सता रही है।बच्चों के भविष्य के लिए वह संघर्ष कर रही है। बिमला ने बताया न तो उसके बच्चों के कोई कागजात बने हैं ना उनके। जिस कारण उसके बच्चों का स्कूल में दाखिला नहीं हो पा रहा है। आज सोमवार को गांव के एक युवक की मदद से जनता मिलन कार्यक्रम में अपनी समस्या को लेकर पहुंची विमला ने डीएम चंपावत मनीष कुमार से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद डीएम चंपावत मनीष कुमार के द्वारा विमला की समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बाल विकास अधिकारी को तत्काल विमल फोन के बच्चों के आधार कार्ड बनाने तथा बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र में दाखिला देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर विमला को अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा। समस्या का संज्ञान लेने के लिए विमला के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया गया। विमला मूल रूप से दिगालीचौड़ क्षेत्र के टाकना गांव की रहने वाली है। फिलहाल विमला अपने भविष्य बनाने के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ