Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बाईपास निर्माण के लिए कृषि भूमि नहीं देंगे राईकोट के ग्रामीण।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 12, 2025

बाईपास निर्माण के लिए कृषि भूमि नहीं देंगे राईकोट के ग्रामीण।

प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक बाईपास निर्माण के तीन प्रस्तावो में ग्रामीणों की सहमति।

ग्रामीणों के हितो का रखा जाएगा पूरा ध्यान: एसडीएम अनुराग आर्य
लोहाघाट में बनने वाले बाईपास निर्माण को लेकर आज बुधवार को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर एसडीएम सदर अनुराग आर्य के नेतृत्व में प्रशासन,एनएच व राईकोट कुवर के ग्रामीणों की ग्राम प्रधान सरोज कुवर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक राईकोट शिव मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें एनएच के अधिकारियों के द्वारा बाईपास के निर्माण की जानकारी नक्शे के माध्यम से ग्रामीणों व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। नक्शे के मुताबिक बाईपास निर्माण में राईकोट कुवर के ग्रामीणों की कृषि योग्य भूमि काफी ज्यादा मात्रा में कट रही है। इस नक्शे व बाईपास निर्माण का राईकोट के समस्त ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सरोज कुवर व प्रतिनिधि प्रदीप कुवर के नेतृत्व में पुरजोर विरोध किया विशेष कर महिलाओं ने उन्होंने कहा राईकोट के ग्रामीण अपनी कृषि योग्य भूमि बाईपास निर्माण के लिए नहीं देंगे। ग्रामीणों ने कहा उनके रोजगार का माध्यम सिर्फ कृषि है अगर वह कृषि भूमि को बाईपास निर्माण के लिए देंगे तो उनको अपने परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो जाएगा। एसडीएम सदर अनुराग आर्य व तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने ग्रामीणों की बातों को काफी गंभीरता से सुना।इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन को बाईपास निर्माण के तीन अन्य विकल्प बताए जिसमे पहला विकल्प लोहाघाट के देवराड़ी बैंड से लोहावती नदी के ऊपर से पाटन पुल तक फ्लाईओवर निर्माण कहा इस फ्लाईओवर के बनने से क्षेत्र की जनता को नुकसान कम होगा तथा दूरी भी घटकर आधी रह जाएगी, दूसरा विकल्प देवराड़ी बैंड से शंखपाल होते हुए मरोड़ाखान तक बाईपास निर्माण तथा देवराड़ी बैंड से देवीधार ,जयंती भवन से चांदमारी होते हुए राईकोट महर के एमजे होटल तक बाईपास का मिलान किया जाए। ग्रामीणों ने कहा अगर इन तीन विकल्पों के तहत बाईपास निर्माण होता है तो उनकी सहमति है। ग्रामीण बाईपास निर्माण में अपनी कृषि योग्य भूमि किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। मामले में एसडीएम सदर अनुराग आर्य ने बताया बाईपास निर्माण के लिए ग्रामीणों को कम से कम नुकसान हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा ग्रामीणों के द्वारा बताए गए तीनों विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। एसडीएम सदर अनुराग आर्य ने कहा उनके द्वारा एनएच के अधिकारियों को ग्रामीणों के द्वारा दिए गए तीनों विकल्पों पर तेजी से विचार कर कार्य करने के निर्देश दिए है। कहा जल्द ही डेसली के ग्रामीणों के साथ भी बाईपास निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी उन्होंने कहा ग्रामीण के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर ने ग्रामीण की ओर से गांव में युवाओं के लिए पुस्तकालय खोलने, आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण तथा जीआईसी से लेकर मरोड़ाखान तक सड़क में हॉट मिक्स करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी प्रेषित किया।मामले में आज जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बैठक लेनी थी लेकिन मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम के चलते वह बैठक में नहीं पहुंच पाए। जिला अधिकारी के गांव में ना आने का ग्रामीणों को काफी मलाल है ।जिलाधिकारी के गांव में आने को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह था। बैठक मे एनएच के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर ,भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, प्रकाश कुंवर, अंकित कुवर, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमा कुवर ,महेंद्र कुवर ,उमेश्वर सिंह, दीवान सिंह ,लक्ष्मण सिंह , ललिता कुंवर, धना कुंवर, डेसली के पूर्व प्रधान सोनू बिष्ट सहित समस्त ग्रामीण व एनएच के अधिकारी और राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें