रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।
Laxman Singh Bisht
स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे डूंगरा लेटी के छात्र-छात्राओं के लिए विद्या वाहिनी योजना के तहत स्कूल वाहन की व्यवस्था करने पर। छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंडित प्रवीन पांडे के द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर क्षेत्र के समस्त छात्र छात्राओं व ग्रामीण की ओर से जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए प्रतीक चिन्ह भेट किया गया। पंडित प्रवीन पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिलाधिकारी चंपावत को धन्यवाद देते हुए कहा डुगरा लेटी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ट को जीआईसी रोसाल आने जाने के लिए प्रत्येक दिन 20 से 25 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी।

पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा छात्र-छात्राओं की गंभीर समस्या का समाधान करते हुए विद्या वाहिनी योजना के तहत छात्र-छात्राओं के स्कूल आने-जाने के लिए दो वाहनों की व्यवस्था की गई। जिस कारण आज छात्र छात्राएं समय पर स्कूल पहुंच रहे हैं। वही पंडित प्रवीन पांडे के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत से गांव में ओपन जिम व बच्चों के पठन-पाठन के लिए लाइब्रेरी खोलने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा जल्द ही गांव में ओपन जिम व लाइब्रेरी खोलने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य